{"_id":"58cad3754f1c1b741132cf99","slug":"six-accused-including-director-of-ringing-bails","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंगिंग बेल्स के निदेशक सहित छह पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिंगिंग बेल्स के निदेशक सहित छह पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
251 रुपये में फ्रीडम मोबाइल देने का वादा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रबंध निदेशक सहित छह के खिलाफ थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जयपुर हाउस, निवासी जितेश अग्रवाल की अग्रवाल टेक्नोलॉजिक्स के नाम से संजय प्लेस में दुकान है। वह मोबाइल और इलेक्ट्रानिक उपकरण के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। जितेश ने आरोप लगाया कि पांच जनवरी 2016 को उनकी दुकान पर रिंगिंग बेल्स के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल, जनरल मैनेजर अनमोल गोयल, धारणा गर्ग, प्रेसीडेंट अशोक चड्ढा, सुमित कुमार, समीर बजाज आदि आए। कंपनी निर्मित 251 रुपये में स्मार्ट फोन और 2999 में 4जी स्मार्ट फोन के साथ ही पावर बैंक फ्री देने का आश्वासन दिया। कंपनी ने उन्हें आगरा मंडल का सीएंडएफ (ड्रिस्ट्रीब्यूटर) बनाया। 10 जनवरी 2016 को एग्रीमेंट के प्रभावी होने के बाद कंपनी को रुपये भेजे लेकिन कंपनी से पूरा माल नहीं भेजा गया। कंपनी की ओर से भेजे गए मोबाइल और उपकरण में कई खराब निकले। फर्म के 14.90 लाख रुपये निकल रहे थे मगर, कंपनी ने रुपये वापस नहीं किए। पुलिस से शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।