फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shop fired after take life of vihip leader

पहले दुकान जलाई, अब जान ले ली

Fri, 26 Feb 2016 02:03 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Fri, 26 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
shop fired after take life of vihip leader
विश्व हिंदू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर (45) बेहद शांत स्वभाव के थे। बोलते भी कम थे। लेकिन गलत बात उन्हें बर्दाश्त नहीं थी। जैसे ही कहीं से गोकशी की सूचना मिलती, पुलिस को बताते। उनके परिवार की मानें तो शाहरुख से भी उनका विवाद सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि उन्होंने उसके खिलाफ गोकशी की शिकायत की थी। इसी से शाहरुख रंजिश मानने लगा था। अरुण माहौर की मीरा हुसैनी स्थित फर्नीचर की दुकान में चार साल पहले आग लगा दी गई थी। तब उन्होंने किसी को नामजद नहीं किया था। लेकिन माना यही जा रहा था कि घटना गोकशो ने की। इसके बाद उन्हें धमकियां भी मिलीं। वे मंटोला का पुश्तैनी घर छोड़कर परिवार सहित आवास विकास के सेक्टर तीन में रहने लगे। उनके परिवार का आरोप है कि गोकशों ने ही आग लगाई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। कहा था, इससे माहौल बिगडे़गा। आश्वासन दिया था कि जिन पर शक है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ऐसा किया नहीं। बता दें, पिछले चार महीनों में ही विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने गोकशी की 15 शिकायतें पुलिस से की हैं। दो बार तो गोकशी के खिलाफ भारी हंगामा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed