{"_id":"5da4c3bb8ebc3e013d6532f5","slug":"shootout-over-money-dispute-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सनसनीखेज वारदात, हमलावरों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा में सनसनीखेज वारदात, हमलावरों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
Tue, 15 Oct 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सोमवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगने से घायल दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना राधापुरम स्थित फैंचरी नाले के पास की है। हमलावरों ने नीरज गौतम निवासी पूजा एन्क्लेव और धीरू जाट निवासी वृंदावन पर गोलियां बरसाईं। नीरज के एक सीने, पेट और माथे पर गोली लगी है, जबकि दो गोली धीरू को लगी हैं।
नीरज गौतम की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल नयति अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, वहीं धीरू को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

गैंगवार की आशंका
एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हमले का आरोप मानवेंद्र निवासी खामनी, वीरू निवासी मथुरा शहर, बोलर निवासी नगला गीता और राहुल पर लगा है। पैसे के लेनदेन को लेकर नीरज और धीरू पर हमला किया गया है।
पुलिस को मौके से करीब सात कारतूस भी मिले हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। नीरज और धीरू के साथ वीरू भी अपहरण व जानलेवा हमले में जेल जा चुका है। इससे गैंगवार की भी आशंका जताई जा रही है।