{"_id":"5f67a0b566d7c7378b43028f","slug":"sharp-shooter-arrested-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिम ट्रेनर की सुपारी मामले में शार्प शूटर गिरफ्तार, 15 हजार का इनाम था घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिम ट्रेनर की सुपारी मामले में शार्प शूटर गिरफ्तार, 15 हजार का इनाम था घोषित
Mon, 21 Sep 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
शार्प शूटर विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने रविवार को 15 हजार के इनामी बदमाश शार्प शूटर विकास को उसके धनौली स्थित घर गिरफ्तार कर लिया। वह खंदारी क्षेत्र के जिम ट्रेनर की हत्या की सुपारी लेने के मामले में फरार था। पुलिस को उसकी एक साल से तलाश थी।
वर्ष 2019 में खंदारी क्षेत्र निवासी जिम ट्रेनर तरुण गुप्ता की हत्या की सुपारी दी गई थी। थाना सिकंदरा पुलिस ने मामले में 14 जून, 2019 को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुभव अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि डॉ. अनुभव अग्रवाल की पत्नी की जिम ट्रेनर से दोस्ती थी।
डॉ. अनुभव को यह बुरा लगता था। इसलिए उसकी हत्या की सुपारी पांच लाख रुपये में दी थी। पुलिस को डॉ. अनुभव का सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें वह शूटर के साथ एक ही मेज पर बैठे हुए नजर आ रहे थे। फुटेज संजय प्लेस की एक दुकान के थे।

उन्होंने फिरोजाबाद के शूटर सतवीर और विकास राणा को पैसा दिया था। जानकारी पर पुलिस ने डॉक्टर अनुभव अग्रवाल, सतवीर, चालक दीपक और रजत को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। एक आरोपी विकास राणा निवासी, धनौली, टूंडला, फिरोजाबाद फरार था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें- आगरा में स्पा सेंटर के तीन वीडियो वायरल, ग्राहकों के सामने युवतियों कर रहीं कैटवॉक
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि फरार आरोपी अपने घर में मौजूद है। इस पर थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को भेजा गया। विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना वृंदावन में भी मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।