फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shamsabad me bval0

मानवाधिकार पहुंचा भूरी सिंह की मौत का मामला

Fri, 23 Sep 2016 11:54 PM IST
मानवाधिकार पहुंचा भूरी सिंह की मौत का मामला
मानवाधिकार पहुंचा भूरी सिंह की मौत का मामला Updated Fri, 23 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
shamsabad me bval0
मानवाधिकार पहुंचा भूरी सिंह की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद के गढ़ी नवादा में पुलिस की दबिश के दौरान 32 वर्षीय युवक भूरी सिंह की मौत हो जाने का मामला मानवाधिकार पहुंच गया है। इसमें पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। इस पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जांच बहुत सुस्त चल रही है।
विज्ञापन

इसी तरह का मामला एत्मादपुर में पिछले साल हुआ था। यहां पुलिस हिरासत में युवक की मौत हो गई थी। पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन जांच को लंबा खींचा गया।
विज्ञापन

बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। अब खेड़ा नवादा के मामले में भी पुलिस का यही प्लान लग रहा है। इस बीच अधिवक्ता भंवर सिंह जादौन ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। इसे स्वीकार कर नंबर भी आवंटित कर दिया गया है। जादौन ने मांग की है कि आयोग से एक दल जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा जाए। बता दें, भूरी सिंह की मौत तालाब में गिर जाने से हुई थी। आरोप है कि उसे पुलिस ने धक्का दिया। पुलिस उसके रिश्तेदार की तलाश में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक दरोगा नामजद और 12 पुलिसकर्मी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दरोगा को निलंबित कर दिया गया लेकिन दबिश में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के नाम अभी तक लिखापढ़ी में नहीं आए हैं। उनके खिलाफ निलंबन जैसी कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed