{"_id":"9763574da4e87d3e2712072d9e11af5c","slug":"shalendra-changed-black-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र ने ‘सफेद’ किया अफसरों का काला धन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शैलेंद्र ने ‘सफेद’ किया अफसरों का काला धन
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 10 Jun 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शैलेंद्र अग्रवाल की डायरी में अधिकारियों
विज्ञापन
के साथ उसके लेनदेन का हिसाब किताब लिखा हुआ है। उसने किससे कितने पैसे
लिए और 36 फीसदी ब्याज दर से कितनों को पैसे लौटाए, पूरा ब्योरा दर्ज है।
जो अधिकारी उसके ज्यादा करीब थे, उनके खातों में अपने एकाउंट से सीधे
ट्रांजक्शन किया। वह अधिकारियों को आलू में निवेश की बाकायदा रसीद देता था।
इसमें ब्याज दर का भी उल्लेख होता था। मतलब, अधिकारी अपने एक के दो करके
आयकर विभाग से कह सकता था कि उसकी कमाई आलू में निवेश से हुई है। जबकि परदे
के पीछे कुछ और खेल ही चल रहा था। उसने आलू निर्यात का लाइसेंस भी फर्जी
बना रखा था।
असल में वह अधिकारियों की मदद से पैसा बटोर रहा था और इसी के एक हिस्से को डबल करके लौटा रहा था। उसने ऐसा केवल सात-आठ अधिकारियों के साथ ही किया। इन्हें देखकर जो अन्य अधिकारी उसकी जालसाजी के जाल में फंसे, उनका पैसा उसने हड़प लिया। एक दारोगा और एक डीआईजी का पैसा हड़पने की तो एफआईआर भी हुई है, लेकिन बाकी अभी तक सामने नहीं आए हैं। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि उसकी डायरी को कोर्ट के सामने जल्द ही पेश किया जाएगा।