फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shailendra

शैलेंद्र के भाई से पुलिस ने की पूछताछ

Wed, 21 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 21 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
shailendra
हाईप्रोफाइल जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल के साथ धोखाधड़ी के मामलों में नामजद उसके बाई नितेंद्र अग्रवाल से क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को काफी देर तक पूछताछ की। उसे हरीपर्वत थाने में रखा गया है। हालंाकि देर रात तक पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच उसे शाम को लेकर हरीपर्वत थाने पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे उसके विभव नगर स्थित घर से लाया गया। हरीपर्वत थाना पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि क्राइम ब्रांच उसे छोड़कर चली गई है। कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि शैलेंद्र अग्रवाल की जालसाजी के पीड़ित काफी समय से अधिकारियों से कह रहे हैं कि उसके परिवारीजनों की भी गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। उन्हें 23 मुकदमों में क्लीन चिट दी जा चुकी है। गैंगस्टर एक्ट में शैलेंद्र के साथ उसके मैनेजर और ड्राइवर को रखा, लेकिन परिवारीजनों और रिश्तेदारों को बचा दिया। जबकि ड्राइवर और मैनेजर के मुकाबले ये लोग चार गुना मुकदमों में नामजद कराए गए थे। माना जा रहा है कि पीड़ितों के दबाव के चलते पुलिस ने उससे पूछताछ की है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी पुलिस फैसला नहीं ले सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed