{"_id":"596658dc4f1c1bbe528b465e","slug":"sex-with-wife-unnaturally-in-agra-and-made-mms-of-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अननेचुरल सेक्स के बाद धोखेबाज पति ने बना लिया एमएमएस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से अननेचुरल सेक्स के बाद धोखेबाज पति ने बना लिया एमएमएस
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
दिल्ली में आईएएस अधिकारी बताकर एक युवक ने आगरा की युवती से शादी कर ली। अब दहेज में दस लाख रुपये और होंडा सिटी कार मांग रहा है। पत्नी का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। उसके अश्लील एमएमएस बना लिए हैं। बदनाम करने की धमकी देकर दोस्तों से दोस्ती का दबाव बना रहा है।
तीन दिन पहले बेल्ट से पीटा और सिर में ईंट से प्रहार करके घायल कर दिया। पीड़िता ने थाना सिकंदरा में कुकर्म, मारपीट, जानलेवा हमला, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। ताजगंज क्षेत्र की युवती की शादी जुलाई 2016 में एटा के अवागढ़ निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को दिल्ली में आईएएस बताया था।
युवती के पिता ने शादी में 21 लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद से ससुराल में उत्पीड़न शुरू हो गया। ससुरालीजन ताने देने लगे। बाद में उसे पता चला कि पति आईएएस नहीं है। विरोध करने पर उसे पति के साथ शास्त्रीपुरम में अलग घर में रखने लगे।
विज्ञापन
पति अश्लील एमएमएस को इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। 11 जुलाई को पत्नी को बेल्ट से पीटा। महिला ने पुलिस को सूचना दी। तब पति अपने घरवालों के साथ भाग गया। पीड़िता का कहना है कि शादी करने के लिए पति को उसके घरवालों ने आईएएस बताया था, लेकिन वह आईएएस नहीं निकला।