फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School manger and principal murder in agra

आगरा में स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की हत्या, हत्यारों ने परिसर में ही गाड़े दोनों के शव

Mon, 01 Jul 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
School manger and principal murder in agra
प्रधानाचार्य विजय कुमार और स्कूल संचालक सुरेंद्र कुमार लवानिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारों ने दोनों के शव स्कूल परिसर में गाड़ दिए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार सुबह दोनों के शव बरामद किए। 

विज्ञापन


ताजगंज के कौलक्खा में डॉ बीआर आंबेडकर पब्लिक स्कूल है। इसके संचालक सरेंद्र कुमार लवानिया थे। उन्होंने इस स्कूल को धीरज नाम के युवक को किराये पर दे रखा था। इसके किराये को लेकर लवानिया का धीरज से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


वहीं लवानिया के दूसरे सैनिक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार झा हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं। बताया गया है कि शुक्रवार को धीरज का फोन आने के बाद सुरेंद्र कुमार और विजय कुमार घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

School manger and principal murder in agra
इसी स्कूल में गड़े मिले दोनों के शव - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने दोनों को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने धीरज पर शक जताया। इसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। 


शाम को दो और आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की गला दबाकर हत्या की थी। दोनों के शव स्कूल परिसर में ही गाड़ दिए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक की जांच में लेनदेन का मामला सामने आया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed