{"_id":"57460b2d4f1c1b2c3e690d24","slug":"saraf-s-son-s-suicide-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सराफ के बेटे ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में सराफ के बेटे ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 26 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
तनाव के चलते घर में ही सुबह फांसी लगाकर दे दी जान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की प्रमुख सराफा फर्म छवि ज्वेलर्स के मालिक संतोष अग्रवाल के बेटे सौरभ अग्रवाल (31) ने बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे घर में ही आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी चित्रा अग्रवाल उस समय दूध लेने के लिए गई थी। लौटी तो सौरभ का शव फांसी के फंदे पर पंखे से लटका मिला। बताया गया है कि वह कई दिनों से तनाव में थे।
सौरभ का पुश्तैनी घर बल्केश्वर के केशव नगर में है, लेकिन वह पत्नी और दोनों बेटों के साथ डेढ़ साल से बल्केश्वर की ही सीताराम कालोनी में रहते थे। सराफा फर्म छवि ज्वेलर्स को उनके भाई केशव और पिता संतोष देखते हैं। दूसरे भाई अखिलेश का किराना का काम है। वह खुद कोरियर का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि सुबह 6:15 बजे उनकी पत्नी चित्रा दूध लेने के लिए घर से निकली। 6:30 पर लौटीं तो सौरभ को फांसी के फंदे पर लटका पाया। उनका शरीर तेजी से हिल रहा था। चित्रा के शोर मचाने पर आए लोग उन्हें प्राइवेट हास्पिटल ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया। इसके बाद शव को उनके केशव नगर स्थित आवास पर ले जाया गया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, परिवार ने ऐसी कोई वजह नहीं बताई है। केशव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक कोई कारण पता नहीं चला है। सीओ हरीपर्वत अनुराग वत्स ने बताया कि आत्महत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।