फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saraf muder in mainpuri now

यूपीः मैनपुरी में सराफ की गोली मारकर हत्या, 20 लाख की लूट

Thu, 08 Jun 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी) Updated Thu, 08 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
saraf muder in mainpuri now
सराफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने एक बार फिर सराफा व्यापारियों को निशाना बनाया। गुरुवार रात मैनपुरी जिले के कस्बा भोगांव में बाइक सवार बदमाश सराफ को गोली मारकर 20 लाख के रुपयों और जेवर से भरा थैला लूट ले गए। सराफ की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वारदात के समय सराफ राजेश वर्मा दुकान बंद कर पैदल ही घर जा रहा थे। 
विज्ञापन


घटना के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। सराफ की हत्या से भड़के लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। हालात को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर तैनात कर दिए गए हैं। देर रात तक अधिकारी गुस्साए कारोबारियों को समझाते रहे। 
विज्ञापन


मालूम हो कि 15 मई मथुरा में दो सराफों की हत्या कर चार करोड़ का सोना लूट लिया गया था। इसी दिन आगरा में भी एक सराफ को गोली मारकर लूटपाट गई थी। इसके बाद 24 मई को भी मैनपुरी के बेवर में एक सराफ को गोली मारी कर रुपयों और जेवर से भरा थैला लूट लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें क‌ि सिंधी मोहल्ला निवासी राजेश वर्मा रात 8:40 बजे अपनी दुकान बंद कर पैदल ही घर जा रहे थे। राजेश की पीपल मंडी स्थित छोटा बाजार में शंकर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वे घर जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। तभी गुरुद्वारे के पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। उन्होंने घर से पचास कदम पहले ही राजेश को रोक लिया और थैला लूटने की कोशिश की। 

विरोध करने पर बदमाशों ने राजेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां राजेश को लगीं। एक नाक पर और एक पैर पर। वह मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद बदमाश रुपये और जेवर से भरा थैला लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। राजेश को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 


व्यापारी की मौत की सूचना मिलते ही वारदात स्थल पर और जिला अस्पताल में व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात तक विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और अधिकारी आक्रोशित व्यापारियों को समझाने की कोशिश करते रहे। एसपी राजेश एस ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed