फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sanjali murder case agra news

संजलि हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों पर लगाया रासुका

Mon, 04 Feb 2019 02:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Feb 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
sanjali murder case agra news
संजलि - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में दसवीं की छात्रा संजलि की पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करने के दोनों आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई कर दी गई है। अब आरोपी जल्द जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। इसका निरुद्धी आदेश रविवार को जिला कारागार में भी तामील करा दिया गया। 
विज्ञापन


मलपुरा के गांव लालऊ की रहने वाली संजलि (15) पुत्री हरेंद्र सिंह घर से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव नौमील स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा थी। 18 दिसंबर 2018 को वह स्कूल से साइकिल पर लौट रही थी। 
विज्ञापन


मुख्य आरोपी ने कर ली थी खुदकुशी

लालऊ गांव के पास बाइक पर आए दो लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी थी। संजलि की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके कुछ देर बाद ही संजलि के ताऊ के बेटे योगेश ने जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक सप्ताह बाद हत्याकांड का खुलासा किया था। हत्याकांड को योगेश ने अंजाम दिया था। इसमें शामिल उसके मामा का बेटा विजय पुत्र राजकुमार निवासी कलवारी, जगदीशपुरा और दूसरा विजय की बहन का देवर आकाश पुत्र विज्जो निवासी मनिया, मलपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 


महिला अपराध के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने पिछले दिनों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के लिए फाइल तैयार कर शासन को भेजी थी। अब दोनों आरोपियों पर रासुका लगा दिया गया है। रविवार को पुलिस ने जिला कारागार में इसे तामील भी करा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed