{"_id":"56e7244d4f1c1b19118b4881","slug":"ruskus-in-tajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजगंज में बवाल, दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताजगंज में बवाल, दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
Updated Tue, 15 Mar 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
बवाल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजगंज के तांगा स्टैंड में सोमवार रात को दो अलग संप्रदायों के युवकों में विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर बोतल फिंकाई और ईंट पत्थर चले गए। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। बाजार भी बंद हो गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने रात तकरीबन 11 बजे 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि ताजगंज स्थित मोहल्ला गढ़इया का उत्तम तांगा स्टैंड स्थित पान की दुकान पर खड़ा था। तभी मोहल्ला टीला मस्तामल का शहंशाह भी पान की दुकान पर आया। उसने सिगरेट जलाने के बाद जलती हुई माचिस की तीली उत्तम के ऊपर फेंक दी। इस पर उनमें गालीगलौज हुई। उत्तम अपने मोहल्ले से साथियों को बुला आया। फिर शंहशाह के साथ मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें ईंट-पत्थर फिंकाई होने लगी। बोतल भी फेंकी गईं। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। तकरीबन आधा घंटे तक बवाल हुआ। बाजार भी बंद हो गया।
सूचना पाकर सीओ सदर असीम चौधरी ताजगंज, रकाबगंज और सदर की फोर्स के साथ पहुंचे। इस पर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दबिश देकर 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। मगर, किसी ने सांप्रदायिक तनाव की गलत सूचना दी थी। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।