फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rohta mining department team attack

रोहता में खनन विभाग की टीम पर हमला

Sun, 07 Jun 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jun 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को रोहता नहर पर चेकिंग कर रही खनन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला बोल दिया। सिपाहियों को पीटने के बाद उन्हें भगाने के लिए जमकर पथराव किया। सिपाहियों ने साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया। इस मामले में छह नामजद समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक एसके पांडेय टीम के सिपाही राजीव, राहुल और सत्येंद्र के साथ शनिवार की करीब पांच बजे रोहता नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी देवरी रोड की ओर से आ रही रेत से लदी ट्रैक्टर ट्राली को टीम ने रोक लिया। इस पर ट्रैक्टर चालक देवरी, सदर निवासी गजेंद्र टीम से भिड़ गया। उसने कागज दिखाने से इनकार कर दिया। फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। गजेंद्र के 10-15 साथी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने खनन टीम पर हमला बोल दिया। खनन निरीक्षक को चोटें आई हैं। हमलावर ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले जाने लगे। इस पर सिपाहियों ने चालक को दबोचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पुलिस के आते ही हमलावर भागने गए। खनन निरीक्षक ने गजेंद्र, राजू, राकेश, दिनेश, संतोष और पंकज और उनके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


भंडारण से लग सकती है अवैध खनन पर लगाम
खनन ठेकेदार और विभाग के लोगों की मानें तो अवैध रूप से चल रहे खनन कार्य पर भंडारण से बहुत हद तक लगाम कसी जा सकती है। बरसात के मौसम में खनन बंद हो जाता है। ऐसे में प्रशासन की ओर से भंडारण का लाइसेंस दिया जाता है। लेकिन जिले में भंडारण अब बहुत कम ही किया जाता है। यही कारण है कि आए दिन खनन को लेकर विवाद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed