फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape accused mathura saint arrested by faridabad police

महिला से रेप का आरोपी कथावाचक गिरफ्तार, पीड़िता के जहर खाने पर जागी पुलिस

Fri, 03 Nov 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Nov 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
rape accused mathura saint arrested by faridabad police
demo pic
मथुरा के थाना शेरगढ़ के गांव रान्हेरा निवासी संत और कथावाचक युवराज को फरीदाबाद पुलिस ने दुष्कर्म व प्लाट हड़पने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को फरीदाबाद की महिला युवराज की शिकायत लेकर एसीपी मुजेसर कार्यालय पहुंची थी। 
विज्ञापन


एसीपी मुजेसर राधेश्याम उस समय अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उधर, पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर महिला ने एसीपी कार्यालय में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद पुलिस आनन-फानन हरकत में आई। 
विज्ञापन


बीके अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला की शिकायत और बयान के आधार पर एसीपी राधेश्याम ने संत युवराज के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश किए थे। पीड़ित महिला के अनुसार वह मथुरा में कथावाचक युवराज के सत्संग में आई थी और इसके बाद से संत का फरीदाबाद आना जाना लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कथावाचक उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर आता था। कथावाचक ने पड़ोसी महिला के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया। सात माह पहले कथावाचक ने एनआईटी तीन स्थित उसका एक प्लॉट भी अपने नाम करवा लिया था। 

विधायक बनना चाहता था युवराज

दुष्कर्म व प्लाट हड़पने के आरोप में फंसा कथावाचक संत युवराज मांट से विधायक बनना चाहता था। युवराज ने मांट विधानसभा से पर्चा भरा था। हालांकि युवराज को वोट ज्यादा नहीं मिले। कुछ हजार में ही सिमट गया। 

ब्रज के संतों में पहचान बनाने के लिए संत युवराज ने शेरगढ़ के बिहारवन में गोशाला संचालित कराई। हालांकि गोशाला में दो दर्जन गाय ही रहीं। कुछ दिन गोशाला का संचालन किया और भक्तों से गो सेवा के लिए व्यवस्थाएं कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed