{"_id":"577c14634f1c1b78467f9d29","slug":"property-dealer-shot-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, घायल
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांस यमुना कालोनी बी ब्लाक में मंगलवार रात तकरीबन 10:30 बजे प्रापर्टी डीलर हरिकृष्णा (25) पुत्र श्यामवीर सिंह को गोली मार दी गई। गोली उसके पेट के पास से छूकर निकल गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कालिंदी विहार निवासी हरिकृष्णा के छोटे भाई कैलाश का अप्रैल में क्षेत्र के रहने वाले दूसरे प्रापर्टी डीलर से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। घटना के बाद से हरिकृष्णा अपना घर छोड़ कर किराये पर कमरा लेकर ट्रांस यमुना कालोनी बी ब्लाक में रह रहा था। मंगलवार रात को वह क्षेत्र के रहने वाले रत्नेश सिकरवार से मिलकर उनके घर से निकल रहा था। आरोप है कि तभी झगड़ा करने वाले प्रापर्टी डीलर का भाई अपने साथी के साथ बाइक पर आया। गोली मारने के बाद दोनों भाग गए। घटना की जानकारी पर कालोनी के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। थाना एत्माद्दौला के एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।