फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property dealer 38 million fraud

प्रॉपर्टी डीलर से 38 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 15 Feb 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 15 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Property dealer 38 million fraud
आवास विकास कालोनी में दो महिलाओं ने प्रॉपर्टी डीलर से व्यवसाय के लिए 38 लाख रुपये उधार लिए। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर सात, आवास विकास कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पवन चौधरी का कहना है कि सेक्टर नौ निवासी सोनिका और रेखा चौहान से पारिवारिक जान पहचान है। दोनों अपने घर में जिम, ब्यूटी पार्लर और हास्टल चलाती हैं। पवन के मुताबिक, दोनों महिलाओं ने कारोबार के लिए उनसे 38 लाख रुपया उधार लिया था। इस पैसे को दिसंबर 2015 में वापस करने का आश्वासन दिया। दिसंबर में जब वह रुपये लेने गए तो महिलाओं ने उन्हें अलग-अलग राशि के विभिन्न बैंकों के चेक थमा दिए। आरोप है कि जब चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। 18 जनवरी को जब वह रुपये मांगने उनके घर पर गए तो दोनों ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। रकम वापस करने से इनकार कर दिया। पवन ने थाना जगदीशपुरा में सोनिका और रेखा सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed