फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prize of 12 thousand crooks arrested after 16 years

16 साल बाद 12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Thu, 12 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Prize of 12 thousand crooks arrested after 16 years
दिनेश उर्फ प्रहलाद उर्फ बड्डा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र के गांव अकबरपुर स्थित एक फैक्ट्री में डकैती के दौरान तीन लोगों की हत्या के मामले में तकरीबन 16 साल से फरार 12 हजार के इनामी बदमाश को फोर्ट स्टेशन के बाहर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बावरिया गैंग का सदस्य हैं। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन

मथुरा के थाना छाता पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव अकबरपुर में एक सिलेंडर व पेंटिंग फैक्ट्री में अप्रैल 2000 में सात बदमाशों ने डकैती डाली थी। इस दौरान तीन मजदूरों की हत्या भी कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल बावरिया गैंग के छह सदस्यों को कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया था। रकाबगंज थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि चिकसाना, भरतपुर (राजस्थान) निवासी दिनेश उर्फ प्रहलाद उर्फ बड्डा पुत्र फूल सिंह उर्फ उल्फत फरार चल रहा था। उसके घर की कुर्की भी कर दी गई थी। इसके बावजूद वह हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने उसे फरार भी घोषित कर दिया था। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि दिनेश फोर्ट स्टेशन से बाहर जाने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया। इन दिनों वह मुरैना (मध्य प्रदेश) में अपना ठिकाना बनाए हुए था। पुलिस को आशंका है कि वह किसी और बड़ी वारदात की फिराक में था। पूछताछ में बताया कि उसका बेटा भी एक मामले में फरार चल रहा है। उस पर भी पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed