{"_id":"577d67774f1c1be6567fa5a7","slug":"preparation-of-major-revelations-in-the-scandal-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ के घपले में बड़े खुलासे की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो करोड़ के घपले में बड़े खुलासे की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक क्लोनिंग के जरिए किए गए दो करोड़ के घपले में सिख समाज के प्रमुख लोगों ने अहम सुबूत जुटाने का दावा किया है। इन लोगों ने आठ जुलाई को गुरुद्वारा सदर में अहम बैठक बुलाई है। इसमें न केवल दो इस घलपे के साक्ष्य पेश किए जाएंगे, बल्कि और भी कई मामले खोले जाएंगे।
इनका कहना है कि घपले के लिए बाकायदा सोसायटी बनाई गई थी। सरदार महेंद्र सिंह, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, दलजीत सिंह सेतिया, टीएस ओबेराय, जयमाल सिंह, महिन्द्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, बंटी ग्रोवर, नरेंद्र सिंह सेठी की ओर से यह बैठक बुलाई गई है। इसमें श्री गुरु सिंह सभा का मामला रखा जाएगा। बंटी ग्रोवर ने बताया कि पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा होगी। समाज की राय ली जाएगी।
इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। मामला गंभीर है। समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें, चेक क्लोनिंग के जरिए एनआरआई तैमूर के खाते से दो करोड़ निकाले गए। इस मामले में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा और पंजाब एंड सिंध बैंक की घटिया स्थित शाखा के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
सबसे अहम सवाल यह उठ रहा है कि दो करोड़ रूपये कहां गए? हालांकि गुरुद्वारा माईथान प्रबंध समिति के प्रधान का कहना है कि पैसा गुरुद्वारा में ही लगाया गया। उधर, मीटिंग में बोगीपुरा गुरुद्वारा की प्रबंध कमेटी भी बुलाई गई है। इस गुरुद्वारा का प्रबंधन फिलहाल गुरुद्वारा माईथान की कमेटी देख रहे है। दो करोड़ रुपया इसी गुरुद्वारा के एकाउंट में जमा कराया गया था।