{"_id":"5f71a156280b7235f5716dc8","slug":"pregnant-woman-found-dead-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: बाजरे के खेत में गर्भवती महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: बाजरे के खेत में गर्भवती महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
Tue, 29 Sep 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:11 AM IST
सार
मृतका के परिजनों ने उसकी शिनाख्त रूबी (30) पत्नी अभिलाषी के रूप में की। उधर, मृतका के पिता की तहरीर पर मक्खनपुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्भवती महिला की हत्या कर शव को नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव वाकलपुर में एक बाजरे के खेत में फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह जब खेत स्वामी ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। कई दिन पुराने शव को जानवरों ने खाकर क्षत-विक्षत कर दिया था।
विज्ञापन
इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इसके पास ही एक भ्रूण भी पड़ा मिला है। हालांकि बाद में मृतका के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसकी शिनाख्त गांव बदनपुर कर्खा निवासी रूबी (30) के रूप में की। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- साड़ी व्यापारी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों ने तनाव बताया कारण
विज्ञापन
गांव वाकलपुर निवासी रघुवीर सिंह सोमवार की सुबह अपने खेत पर चारा लेने गए थे। इसी बीच उन्हें खेत में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। दुर्गंध के कारण वे उसके पास नहीं पहुंच पाए। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों को दी। जानकारी होने पर नसीरपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और मृतका के परिजनों ने उसकी शिनाख्त रूबी (30) पत्नी अभिलाषी के रूप में की।
मृतका के पिता की तहरीर पर मक्खनपुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर रविंद्र सिंह ने बताया कि अभिलाषी पुत्र राममहेश, राममहेश पुत्र रघुवीर सिंह, श्याम बिहारी पुत्र फौरन सिंह और सुभाष पुत्र रघुवीर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सीओ बल्देव सिंह ने बताया कि महिला का शव मिला है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
तीन साल से पति को छोड़कर अभिलाषी के साथ रह रही थी रूबी
ग्रामीणों के अनुसार नगला खंगर के गांव बलालपुर निवासी नेत्रपाल ने अपनी बेटी रूबी की शादी मक्खनपुर के गांव किरथरा निवासी एक युवक से की थी। इसी दौरान रूबी और अभिलाषी की नजदीकी बढ़ गई।
तीन साल पूर्व अभिलाषी रूबी को अपने साथ गांव लेकर आया था। इसके बाद से रूबी अपने पहले पति के पास नहीं गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अभिलाषी का चरित्र भी ठीक नहीं है। अभिलाषी ने अपनी तथाकथित पत्नी रूबी की हत्या कर शव वाकलपुर गांव के एक बाजरा के खेत में फेंक दिया है। रूबी साढ़े आठ माह की गर्भवती थी।

अभिलाषी और उसके परिवार की तलाश में जुटी पुलिस
गांव बदनपुर कर्खा निवासी रूबी गांव में अभिलाषी के साथ रह रही थी। चार दिन पहले चौकीदार ने थाना मक्खनपुर पुलिस को सूचना दी थी कि अभिलाषी के परिवार के लोग कई दिन से लापता हैं। इसी बीच महिला के पिता ने थाने में सूचना दी कि अभिलाषी ने उसकी बेटी रूबी की हत्या कर शव फेंक दिया है और पूरा परिवार रात में ट्रैक्टर से कहीं चला गया है। इस पर पुलिस महिला, उसके पति अभिलाषी और उसके परिवार की तलाश में जुट गई है।
पांच दिन से लापता थी महिला
रुबी पांच दिन से घर से लापता थी। 25 सितंबर से उसके मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों ने संदेह व्यक्त किया था कि अभिलाषी की पत्नी की मौत हो गई है, जिसके डर से वह भागे हुए हैं।
चौकीदार की सूचना पर सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा ने गांव में जाकर पूछताछ भी की थी। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों को महिला की मौत के बारे में जानकारी थी, लेकिन कोई सामने बताने को तैयार नहीं था। जब सोमवार को उसका शव मिला तो ग्रामीण मृतका के पिता और परिवार के लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे थे।