फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant woman death in mainpuri

संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 21 Dec 2018 05:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman death in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
मैनपुरी जिले के कस्बा बेवर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला डेढ़ माह के गर्भ से थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

 
जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के गांव फतेहपुर परिउली निवासी राजवीर दुबे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उन्होंने अपनी बहन सोनी (22) का विवाह इस वर्ष छह फरवरी को अंबुज त्रिपाठी पुत्र अशोक त्रिपाठी निवासी मोहल्ला कुचलिया बेवर के साथ किया था। 
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुराली अतरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सोनी को प्रताड़ित किया जाने लगा। भाई के अनुसार सोनी डेढ़ माह की गर्भवती थी। आरोप है कि कार के लिए सोनी की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह सोनी के ससुरालीजनों का फोन आया और उन्होंने तबियत खराब होने की जानकारी दी। जाकर देखा तो सोनी का शव घर में पड़ा था। वहीं ससुरालीजन गायब थे। पुलिस ने पति अंबुज, ससुर अशोक त्रिपाठी, ननद शिखा, जेठ राहुल व जेठानी प्रियंका के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed