{"_id":"59c9215a4f1c1bae538b4594","slug":"policeman-in-mathura-raped-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म, फंसे यूपी-100 के दरोगा-सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल भेजने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म, फंसे यूपी-100 के दरोगा-सिपाही
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म में दरोगा और सिपाही फंस रहे हैं। नाबालिग ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और दरोगा पर छेड़छाड़ का। किशोरी का कहना है कि दो महीनों से यह दोनों उसे परेशान कर रहे हैं, जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। किशोरी के परिवारीजन दो दिन पहले मामले में कार्रवाई के लिए एसपी सिटी से मिले।
थाना गोविंदनगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का एक मंदिर पर आनाजाना था। यूपी-100 की पीआरवी पर तैनात दरोगा और सिपाही भी इसी क्षेत्र में किराए पर रहते थे। किशोरी की मां का आरोप है कि सिपाही और दरोगा ने मंदिर में कई बार उनकी बेटी से अश्लील हरकतें की।
उनकी बेटी को जेल में बंद कराने की धमकी देने वाले दरोगा और सिपाही अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे। 20 सितंबर को अपनी छोटी बहन के साथ जा रही किशोरी को सिपाही बाइक पर बैठाकर ले गया। महाविद्या कालोनी में एक गेस्ट हाउस में किशोरी के साथ सिपाही ने दुष्कर्म किया। यह सब उसकी छोटी बहन ने देखा।
विज्ञापन
सिपाही और दरोगा की शिकायत लेकर शुक्रवार को किशोरी की मां एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह से मिली। दो दिन बीत जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो अब कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम से गुहार लगाई है। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ को सौंपी है। जांच के बाद तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।