Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policeman beaten by woman in agra

वायरल वीडियोः बीच सड़क पर महिला ने चप्पलों से पीटा आशिक मिजाज सिपाही

Mon, 28 Aug 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 28 Aug 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
policeman beaten by woman in agra
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक और सिपाही का वीडियो वायरल हो गया। इसमें सिपाही को एक महिला चप्पल से पीटते हुए नजर आ रही है। सिपाही ने भी महिला को पीटा। बाद में पुलिस ने आकर उसे बचाया। पुलिस का कहना है कि दोनों पति-पत्नी है, उनमें अक्सर विवाद होता रहता है। 
विज्ञापन


चर्चा है कि यह वीडियो फतेहाबाद रोड का है। एक सिपाही और महिला पहले झगड़ते हैं। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला धोखा देने का आरोप लगा रही है। इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो जाता है। कुछ लोग बीच में आकर बचाते हैं, लेकिन उनमें मारपीट होने लगती है। 
विज्ञापन


महिला ने चप्पल से सिपाही को पीटा तो सिपाही ने भी उसे पीट दिया। लोग बीचबचाव करने लगे। कुछ ही देर में जाम लग गया। सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस पहुंच गई। यह देखकर सिपाही पुलिस जिप्सी में बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राहगीरों ने बना लिया वीडियो

मगर, महिला ने उसे जिप्सी से भी बाहर खींच लिया। महिला ने कई बार सिपाही को पीटा। पुलिस ने किसी तरह उसे रोका। राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बना लिया। तकरीबन एक घंटे तक दोनों में विवाद होता रहा। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच का विवाद है। सिपाही पीएसी का है, उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। कई बार थाने पर मामला आ चुका है। इसके बावजूद दोनों साथ रहते हैं। उधर, दोपहर में यह वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed