फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police were able to keep the convicted killer

सजायाफ्ता हत्यारे को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Sat, 27 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police were able to keep the convicted killer
- फोटो : demo pic
शहर की पुलिस एक ऐसे हत्यारे को नहीं पकड़ पा रही है जिसे आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। पहले जिला कोर्ट से सजा सुनाई गई। इसके बाद वह हाईकोर्ट गया तो वहां से उसकी याचिका खारिज हो गई। इसका पता चलते ही वह परिवार सहित फरार हो गया। तब से पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही। कोर्ट ने आगरा और फीरोजाबाद पुलिस को उसकी गिरफ्तारी का आदेश दिया  है। यह हत्यारा है राम सेवक। मूल रूप से फीरोजाबाद दक्षिण के हिमायूंपुर का है। काफी समय से आगरा के सिकंदरा में रंगोली कालोनी में रह रहा था। उस पर आरोप था कि उसने 14 नवंबर 1983 को हुमायूंपुर में अपने पिता राम प्रसाद के साथ मिलकर मायाराम और दीवान सिंह की हत्या की थी। राम प्रसाद की बेटी लापता हो गई थी। पिता पुत्र का शक दीवान और मायाराम पर गया। इसी में जान ले ली।
विज्ञापन

उस वक्त फीरोजाबाद आगरा जनपद का ही हिस्सा था। जिला कोर्ट ने 18 सितंबर 1986 को दोनों को उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट में अपील की। दोनों जेल से बाहर आ गए। उच्च न्यायालय ने जिला कोर्ट के निर्णय को सही ठहराते हुए साढ़े चार महीने पहले 15 फरवरी को याचिका खारिज कर दी। इससे पहले ही राम प्रसाद की मौत हो गई। अब राम सेवक को जेल जाना था। लेकिन वह सजा का पता चलते ही परिवार सहित फरार हो गया। तब से पकड़ा नहीं जा सका है। अपर जिला जज एसपी सिंह ने आगरा के एसएसपी और फीरोजाबाद के एसपी को पत्र लिखकर उसकी गिरफ्तारी के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed