फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police unable to locate the address of Nirmal Khatri

निर्मल खत्री का पता नहीं ढूंढ पा रही पुलिस

Wed, 02 Mar 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Wed, 02 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police unable to locate the address of Nirmal Khatri
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के खिलाफ दर्ज आईटी एक्ट के मुकदमे की जांच ढाई महीने में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। पहले सदर बाजार पुलिस ने जांच की। फिर साइबर सेल ने। और अब क्राइम ब्रांच की एसआईएस के पास है। लेकिन इतने लंबे समय में पुलिस खत्री का पतानहीं ढूंढ पाई है। आईजी क्राइम के सामने रखी गई रिपोर्ट में रखा गया है कि आरोपी का पता अभी तक तसदीक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2015 को यह केस आरएसएस के अजीत चाहर ने दर्ज कराया था। इसमें खत्री समेत तीन आरोपी हैं। आरोप है फेसबुक पर संघ को बदनाम करने का। इसके लिए भाजपाइयों पर हुए लाठीचार्ज का पुराना फोटो इस्तेमाल किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक न तो निर्मल खत्री का बयान दर्ज किया गया है। न ही उनके घर का पता तसदीक हो पाया है।
विज्ञापन

दस दिन पहले आईजी क्राइम आरके स्वर्णकार के सामने यह केस भी आया था। उन्होंने कहा था कि आईटी एक्ट के मामलों की जांच में तेजी लाई जाए। इसके बाद इस समेत 31 मामले क्राइम ब्रांच को सौंपे गए। बता दें, इस दौरान खत्री आगरा आ चुके हैं लेकिन तब पुलिस उनका बयान दर्ज करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लखनऊ जाकर उनका बयान नहीं लिया। बता दें, निर्मल खत्री इस केस पर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उन्होंने यह मैसेज अपलोड नहीं किया। एक न्यूज चैनल के मैसेज को सिर्फ शेयर किया था। उधर, इस मामले पर एसपी क्राइम आनंद कुमार का कहना है कि आईटी एक्ट के मामले क्राइम ब्रांच में आने के बाद जांच में तेजी आई है। जल्द ही सभी मामलों में नतीजा सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed