फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police salute the courage of anil gupta

अनिल गुप्ता के साहस को पुलिस का भी सलाम

Sat, 16 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 16 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
police salute the courage of anil gupta
बहादुर युवक अनिल गुप्ता के साहस को पुलिस ने भी सलाम किया है। उसे गणतंत्र दिवस परेड में पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा। उसे प्रदेश सरकार से पुरस्कार दिलाने के लिए भी संस्तुति की जाएगी। जब यह पता चला कि  मुंह के कैंसर से जूझने के बावजूद उसने अपनी जान पर खेलकर यह पराक्रम दिखाया है तो अफसर दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

केदार नगर निवासी अनिल गुप्ता पृथ्वीनाथ चौकी के पास ही बेड़ई की ठेल लगता है। यहीं पर गुरुवार रात लूट के विरोध पर सराफ संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनिल ने जान की परवाह किए बगैर बाइक से भागते तीन बदमाशों में दो को पकड़कर गिरा लिया था। उस समय कोई बदमाशों के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

बदमाश तीन गोली चला चुके थे। पुलिस तो डर के मारे चौकी से बाहर ही नहीं निकली थी। उसके साहस की बदौलत एक हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी पकड़े गया। शहर में कई सराफा कारोबारियों के साथ लूट और हत्या की घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पिछली घटना में सराफ धन कुमार जैन को गोली मारी गई थी। तब पहले सराफा बाजार बंद रहा था और फिर पूरा आगरा। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ तो इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ अनिल की बहादुरी है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनिल को गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित किया जाएगा।
अनिल की हिम्मत काबिल ए तारीफ है, उसे सम्मानित किया जाएगा, शासन को भी फाइल भेजी जाएगी - लक्ष्मी सिंह ( डीआईजी)
पुरस्कार की चाह नहीं
अनिल गुप्ता का कहना है कि उसने बदमाशों को पुरस्कार की चाहत में नहीं पकड़ा, उस समय उसके मन में सिर्फ यही बात थी कि चाहें उसकी जान चली जाए पर बदमाश न भागने पाएं।
‘गवाही देने के लिए तैयार हूं’
अनिल इस घटना का चश्मदीद भी है। उसका कहना है कि  वह कोर्ट में गवाही देगा। उसे किसी का डर नहीं। पुलिस जब कहेगी तब कोर्ट के सामने बयान देने के लिए पहुंच जाएगा।
कैंसर की परवाह नहीं करता
अनिल ने बताया कि उसे मुंह का कैंसर कई सालों से है, लेकिन वह अपनी जिंदगी जीता है। सुबह से शाम काम से ही फुर्सत नहीं मिलती। कहता है, दवाई ले रहा हूं, बीमारी के बारे में सोचता नहीं।

बहुत भले आदमी थे संजय वर्मा
अनिल ने बताया कि संजय वर्मा को वह जानता नहीं था, लेकिन उनके बारे में सुना था। बहुत भले आदमी थे, कभी किसी का दिल नहीं दुखाते थे। उनका व्यवहार भी मधुर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed