फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud involving credit card point redemption; accused arrested.

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर ठगी, आरोपी पकड़ा

Sun, 30 Aug 2026 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud involving credit card point redemption; accused arrested.
आरोपी के खिलाफ जारी किया गया था लुकआउट सर्कुलर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड के रिडीम प्वाइंट नकद में बदलने का झांसा देकर 2,21,501 रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी शुभम (28) को साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने नेपाल से लौटते ही आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
वह मूलरूप से गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और नेपाल के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। सेक्टर-10 निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि 16 अप्रैल को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड पर काफी रिडीम प्वाइंट हैं और इन्हें नकद में बदला जा सकता है। इसके लिए उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने लिंक पर जानकारी दर्ज की तो उसके खाते से 2,21,501 रुपये की राशि कट गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए मोबाइल फोन शुभम ने कपिल नाम के व्यक्ति को सस्ते दामों पर बेच दिए थे। कपिल दिल्ली में मोबाइल फोन और लैपटॉप की दुकान चलाता है और उसकी पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है। शुभम के खिलाफ रोहतक साइबर थाना और साइबर थाना बल्लभगढ़ में भी मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed