{"_id":"6a9463997400a369ef0dab9d","slug":"accused-arrested-with-1080-banned-tablets-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78735-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रतिबंधित 1080 गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रतिबंधित 1080 गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने 29 अगस्त को प्रतिबंधित 1080 गोलियों के साथ जसमीत सिंह उर्फ डब्बू निवासी संजय कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन गोलियों को नशे में प्रयोग किया जाता है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, चौकी टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित गोलियां बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संजय कॉलोनी में कार्रवाई कर जसमीत को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1080 टैबलेट बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि आरोपी ये प्रतिबंधित टैबलेट गुजरात के अरावली से किसी व्यक्ति से 10,500 रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा करने का आदी है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अब दवाएं उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। संवाद