फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police inspector accused of rape sent to jail in agra

दुष्कर्म के आरोपी दिल्ली पुलिस के दरोगा ने कोर्ट में किया समर्पण, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Tue, 06 Oct 2020 12:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Oct 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Police inspector accused of rape sent to jail in agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी दिल्ली पुलिस के दरोगा कुलदीप सिंह ने सोमवार को सीजेएम की अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने दरोगा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र की महिला का कहना था कि वह अपने पति से अलग रहती है। बेटा उसके साथ ही रहता है। सहेली का भाई कुलदीप सिंह निवासी सिथापुर, विसावर, हाथरस उसके घर आने लगा। वह दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Hathras Case News: 'साजिश' का खुलासा होने के बाद मथुरा से चार युवक गिरफ्तार, पीएफआई से हैं संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि दरोगा ने अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद तीन बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने की कहने पर दरोगा ने धमकी दी। घर आकर भी हंगामा किया। घर में तोड़फोड़ तक की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। 

पुलिस दरोगा को लेकर गई थी। बाद में दोनों परिवार के लोग आ गए थे। 11 जून को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी कुलदीप ने 20 अगस्त को अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन वह खारिज हो गया। 

यह भी पढ़ें- मथुरा: धूल उड़ने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

इस पर हाईकोर्ट की शरण ली। मगर, हाईकोर्ट ने भी दरोगा का प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया और कोर्ट में समर्पण करने का आदेश किया। इस पर दरोगा सोमवार को कोर्ट पहुंच गया। महिला की तरफ से पैरवी अधिवक्ता जय नरायन शर्मा ने की।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed