{"_id":"5f7bfdfe38158619302b41ea","slug":"double-murder-in-mathura-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मामूली विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पिता दो बेटों संग पहुंचा थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: मामूली विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पिता दो बेटों संग पहुंचा थाने
Wed, 07 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:14 AM IST
सार
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मामूली बात पर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्यौही की है। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
गांव में पुलिस फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव ब्योंही में मंगलवार की सुबह मामूली विवाद में दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव भी हुआ। चाचा-चाची को गोली मारने के बाद रिश्ते में भतीजा अपने दो बेटों और दोनाली बंदूक को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Hathras Case: 'साजिश' का खुलासा होने के बाद मथुरा से चार युवक गिरफ्तार, पीएफआई से हैं संबंध
विज्ञापन
अशोक उर्फ गुल्ली (55) निवासी गांव ब्योंही का एक दिन पूर्व खेत पर धान की गर्द उड़ने को लेकर गांव के ही महेश से नोंकझोक हुई थी। अशोक जब घर लौटकर आया तो पैसे के लेन-देन को लेकर गांव के ही कुंवरपाल से विवाद हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान घर के पास ही रहने वाले अशोक के रिश्ते के भतीजे गुलवीर ने कुंवरपाल का पक्ष लिया। इन्हीं विवादों को लेकर मंगलवार सुबह करीब सात बजे अशोक के दो बेटे राजेश और मुकेश तथा गुलवीर के दो बेटे कोमल और बलराम के बीच झगड़ा बढ़ गया।
मारपीट के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। जिसमें अशोक अपनी पत्नी गीता (54) के साथ बीच-बचाव करने के उद्देश्य से घर के बाहर आया। इसी दौरान गुस्से में गुलवीर ने दोनाली बंदूक से दंपती पर गोलियां दाग दीं।
एक गोली अशोक की छाती तथा दूसरी गोली गीता के कमर के ऊपरी हिस्से में लगी। फायरिंग होने से गांव में भगदड़ मच गई। परिजन तत्काल लहूलुहान अशोक तथा गीता को सुरीर कोतवाली ले गए। पुलिस ने उन्हें मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना के बाद गुलवीर दोनाली बंदूक समेत अपने दोनों बेटों बलराम और कोमल को लेकर थाने पहुंच गया। सूचना पर एसपी देहात श्रीश चंद्र तथा एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि वारदात में शामिल तीनों लोगों को गिरफ्तार कर दोनाली बंदूक को जब्त कर लिया है।
लापरवाही बरतने पर खायरा चौकी प्रभारी निलंबित
सुरीर की खायरा चौकी पर हुए दोहरे हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर एसएसपी गौरव ग्रोवर ने खायरा चौकी प्रभारी अनिल कुमार का निलंबित कर दिया है तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। वारदात में मृतक अशोक के पुत्र मुकेश ने गुलवीर, बलराम, कोमल, सोनदेवी, सुन्दरी, देवकी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।