{"_id":"5f7c17c821dd1358d6482425","slug":"police-inspector-accused-of-rape-sent-to-jail-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी दिल्ली पुलिस के दरोगा ने कोर्ट में किया समर्पण, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी दिल्ली पुलिस के दरोगा ने कोर्ट में किया समर्पण, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
Tue, 06 Oct 2020 12:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी दिल्ली पुलिस के दरोगा कुलदीप सिंह ने सोमवार को सीजेएम की अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने दरोगा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सिकंदरा क्षेत्र की महिला का कहना था कि वह अपने पति से अलग रहती है। बेटा उसके साथ ही रहता है। सहेली का भाई कुलदीप सिंह निवासी सिथापुर, विसावर, हाथरस उसके घर आने लगा। वह दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Hathras Case News: 'साजिश' का खुलासा होने के बाद मथुरा से चार युवक गिरफ्तार, पीएफआई से हैं संबंध
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि दरोगा ने अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद तीन बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने की कहने पर दरोगा ने धमकी दी। घर आकर भी हंगामा किया। घर में तोड़फोड़ तक की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी।
Trending Videos
पुलिस दरोगा को लेकर गई थी। बाद में दोनों परिवार के लोग आ गए थे। 11 जून को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी कुलदीप ने 20 अगस्त को अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन वह खारिज हो गया।
यह भी पढ़ें- मथुरा: धूल उड़ने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत
इस पर हाईकोर्ट की शरण ली। मगर, हाईकोर्ट ने भी दरोगा का प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया और कोर्ट में समर्पण करने का आदेश किया। इस पर दरोगा सोमवार को कोर्ट पहुंच गया। महिला की तरफ से पैरवी अधिवक्ता जय नरायन शर्मा ने की।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।