{"_id":"57c5d2654f1c1bf47f2cafcd","slug":"police-casually-murder-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही से हत्यारोपी को जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की लापरवाही से हत्यारोपी को जमानत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
sdf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजामंडी के सुशील जैसवानी हत्याकांड के मुख्य आरोपी बंटी वर्मा को जमानत मिल गई है। जैसवानी के परिवार का आरोप है कि वह पुलिस की लापरवाही के चलते जेल से बाहर आया है। पुलिस ने कोर्ट के सामने उसका आपराधिक इतिहास रखा ही नहीं। वो भी तब जबकि प्रदेश में हिस्ट्रीशीटरों को सजा दिलाने के लिए अभियान चल रहा है।
सुशील के भाई महेश मंगलवार को एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह से मिले। उन्होंने बताया कि बंटी वर्मा के खिलाफ 21 केस दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट का नंबर 280 है। उस पर गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। अगर यह तथ्य कोर्ट के सामने रखे जाते तो उसे जमानत न मिल पाती।
बता दें, रंगदारी का विरोध करने पर सुशील जैसवानी की हत्या 12 अगस्त 2015 को राजामंडी में पुलिस पिकेट के ठीक सामने सरेआम की गई थी। वह अपने पिता हेमनदास जैसवानी की हत्या के गवाह थे। व्यापारी नेता हेमनदास की भी रंगदारी के विरोध में हत्या की गई थी। महेश जैसवानी का कहना है कि लोहामंडी थाना पुलिस ने केस डायरी में भी गड़बड़ी की है जिसका मुल्जिमों को फायदा मिल रहा है। पुलिस ने बंटी वर्मा को आरोपी प्रांजल के बयान पर मुल्जिम बनाया। इसमें 33 दिन लगा दिए। महेश का कहना है बंटी वर्मा से उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी करेंगे जांच
आगरा। महेश जैसवानी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने इसकी जांच एसपी सिटी सुशील घुले को सौंपी है।