फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police and provincial armed constabulary deployed in jaupura village of agra

दलित गवाह की हत्या के बाद छावनी बना यह गांव, घर छोड़ भागे आरोपी

Fri, 28 Jul 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Jul 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
police and provincial armed constabulary deployed in jaupura village of agra
गांव में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा के गांव जऊपुरा में दलित नवाब सिंह की पीट-पीटकर हत्या के बाद से तनाव भरी शांति है। इसको देखते हुए पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी। मगर, सभी आरोपी घरों से फरार हो गए। उनके घरों पर ताले लटके हुए हैं। 
विज्ञापन


गांव जऊपुरा के अशोक यादव और नगला जऊपुरा के दलित भीमसेन के बीच 2004 से रंजिश चली आ रही है। एक केस में कोर्ट में गवाही होनी है। इससे रोकने के लिए बुधवार रात को भीमसेन के बेटे राकेश और भाई नवाब सिंह पर अशोक पक्ष ने हमला बोल दिया था। नवाब सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना से गांव में जातीय तनाव के हालात हैं। 
विज्ञापन


गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। हत्या के मामले में 22 पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनके घरों पर ताले लटके हुए हैं। कुछ घरों में महिलाएं और बच्चे ही बचे हैं। 

बच्ची ने घर पहुंचकर दी थी जानकारी

police and provincial armed constabulary deployed in jaupura village of agra
गांव में घरवाले - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को राकेश और नवाब सिंह पर जिस समय हमला बोला गया उस समय राकेश की चार साल की बेटी भी साथ थी। हमले के दौरान बालिका को लोगों ने खेत में फेंक दिया था। वह पैदल घर की ओर भाग गई। इसके बाद घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। तब परिवारीजन आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed