फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pistal11

पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे ज्यादा बेची गई पिस्टल

Wed, 08 Mar 2017 01:22 AM IST
पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे ज्यादा बेची गई पिस्टल
पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे ज्यादा बेची गई पिस्टल Updated Wed, 08 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
pistal11
पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे ज्यादा बेची गई पिस्टल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शास्त्रीपुरम में बनाए गए डुप्लिकेट विदेशी पिस्टलों के नक्सली कनेक्शन के बाद एक और यह जानकारी सामने आई कि इनकी सबसे ज्यादा बिक्री पूर्वोत्तर के राज्यों में हुई है। पुलिस को अरुणाचल प्रदेश और असम के तीन आर्म्स डीलर के नाम-पते भी मिल गए हैं। ये लोग लखनऊ के आर्म्स डीलर हरजीत सिंह सरना के माध्यम से हथियार खरीदते थे। इनकी धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह गिरोह 300 पिस्टल बेच चुका है। इनकी बिक्री आर्म्स डीलर के माध्यम से हुई है। सोमवार को ही यह जानकारी मिली थी कि पिस्टलों को झारखंड और बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में बेचा गया है। जेल भेजे जाने से पूर्व आरोपियों से हुई पूछताछ में यह भी पता चला कि सबसे ज्यादा डिमांड अरुणाचल प्रदेश और असम से आ रही थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरजीत सिंह सरना के मोबाइल में इनके नंबर मिले हैं। इसके अतिरिक्त उसकी दुकान से जब्त किए गए कागजात में भी इनके बारे में जानकारी है। उसने पूछताछ में भी इनका नाम लिया। इसका पता चलते ही पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। ये डीलर असम के तिनसुखिया और अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट के बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से खरीदते थे कच्चा माल
आगरा।
डुप्लिकेट पिस्टल के लिए स्टील, लोहा जैसा सामान कानपुर से खरीदा जाता था। कानपुर के एक डीलर ने भी इन पिस्टलों को खरीदा है। इसके अलावा एटा, मथुरा और फिरोजाबाद के डीलरों के नाम पुलिस को पता चल चुके  हैं। इन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed