{"_id":"e85b6a9e0c90e6ccdc8e6219a4939592","slug":"people-beaten-hooligan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने लुटेरे को किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ ने लुटेरे को किया अधमरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
Updated Sun, 26 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी रोड पर गोपऊ नहर के पास शादी समारोह में शरीक होकर आगरा लौट रहे सराफ दंपति को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेरकर सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाई तो सराफ ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इस पर बदमाशों के पैर उखड़ गए। वे खेतों में छुप गए। गोलीबारी होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। खेतों में तलाश करने पर बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर लिया। ग्रामीणों की पुलिस से भी झड़पें हुईं। पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने तीनों बदमाशों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
गांव अटूस निवासी छोटू पुत्र मदनलाल वर्मा की शनिवार को किरावली में बरात आई थी। पश्चिमपुरी के सराफ रज्जो वर्मा अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ स्कूटर से शादी में शामिल होने गए थे। लगभग साढ़े पांच बजे वे घर लौट रहे थे। आगरा सीकरी मार्ग एन एच 11 गोपऊ नहर कोठी के पास पीछे से तेज गति से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटर में लात मार दी। दंपति स्कूटर समेत जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही लुटेरों ने लक्ष्मी की चेन लूट ली। वे रज्जो को लूटने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इस पर रज्जो ने भी अपनी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पीड़ित के पास रिवाल्वर देखी तो वह खेतों में भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। खेतों में काम कर रहे किसानों ने खेतों की घेराबंदी कर दी। इसी बीच बदमाशों ने गोली चला दी, जोकि डालचंद नामक किसान को लगी। वह घायल होकर गिर पड़े।
डालचंद के घायल होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। पूरा गांव बदमाशों की घेराबंदी करने में ुजट गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसी बीच सूचना पर एसपी ग्रामीण बबीता साहू और सीओ भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों को भीड़ से छुड़ाने की कोशिश की तो पुलिस से झड़प हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए लुटेरों में मथुरा का धन सिंह और बोदला निवासी सुनील व अशोक हैं। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
----------
एसपी से भिड़ी महिलाएं
मिढ़ाकुर और किरावली क्षेत्र में दो महीने में छह लूट हो चुकी हैं। इससे ग्रामीणों में सर्किल पुलिस के खिलाफ रोष है। एसपी के बदमाशों को बचाने पर महिलाएं उनसे भिड़ गई। इस दौरान काफी खींचतान भी हुई।
-----
पुलिस की गाड़ी के आगे लेटी महिलाएं
बदमाशों को पुलिस जीप से थाने ले जाने लगी तो महिलाएं गाड़ी के आगे लेट गई। वे बदमाशों का ग्रामीणों के सुपुर्द करने की मांग पर अड़ी थीं।
--------
दर्जन भर राउंड फायरिंग से दहशत
वारदात के दौरान बदमाश और ग्रामीणों की ओर से करीब दर्जन भर राउंड फायर हुए। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
--------------
ये हो चुकी हैं वारदात
-1 जून को सुरेश पुत्र लक्ष्मण निवासी महुअर से बाइक और छह हजार रुपये।
-13 जून को लेखपाल वीरेंद्र दीक्षित निवासी पाली सदर से 11 हजार रुपये और मोबाइल।
-25 जून को जगन लवानियां और रामेश्वर निवासी पाली से पांच रुपये और दो मोबाइल।
-07 जुलाई को कान्हा पुत्र ऊदल सिंह निवासी पाली सदर से 11 सौ रुपये और मोबाइल।
-17 जुलाई को रविंद्र निवासी बोदला एक सोने की जंजीर, तीन हजार रुपये और मोबाइल।