{"_id":"5782a97b4f1c1b976b7f9f52","slug":"pathrav-in-nunhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुनिहाई में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नुनिहाई में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुनिहाई में दो दिन पहले हुई मामूली कहासुनी के बाद रविवार सुबह दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।
नुनिहाई निवासी शाहरुख का क्षेत्र के ही करन से दो दिन पहले कमेंट करने पर विवाद हो गया था। उनमें मारपीट की नौबत आ गई। मगर, तब लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया। रविवार सुबह करन का रिश्तेदार हैंडपंप पर पानी भरने आया था। शाहरुख ने उसके साथ अभद्रता कर दी। इस पर विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के लोग आ गए। घरों से पथराव करने लगे। दो संप्रदाय के लोगों मेें झगड़े की सूचना पर पुलिस फोर्स दौड़ पड़ी। मगर, हमलावर मौके से भाग निकला। एसओ का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित करके गिरफ्तारी की जाएगी। अभी फिलहाल किसी ने शिकायत नहीं की है। कुछ लोगों को पकड़ा था। मगर, जांच में उनके द्वारा झगड़ा नहीं करने की पुष्टि हुई। इस पर उन्हें छोड़ दिया गया।