फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parish lovers leave decrees

प्रेमी युगल को मोहल्ला छोड़ने का फरमान

Tue, 25 Aug 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 25 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Parish lovers leave decrees
शहर के थाना नाई की मंडी क्षेत्र के एक मोहल्ले में प्रेमी युगल का अश्लील वीडियो वायरल होने पर न केवल पंचायत बैठ गई, बल्कि पंचों ने इंसाफ का ठेकेदार बनकर दोनों को मोहल्ला छोड़कर चले जाने का तुगलकी फरमान भी सुना दिया। पंचायत में मोबाइल पर 30 मिनट का यह वीडियो देखा गया और सच्चाई जानने की कोशिश किए बगैर तुरंत ही फैसला ले लिया गया। युवक का डरा-सहमा परिवार घर छोड़कर चुपचाप चला भी गया, जबकि युवती के परिवारीजनों ने हाथ जोड़कर कुछ समय की मोहलत मांगी है। उधर, मामला पुलिस तक पहुंच जाने पर जांच तो शुरू हो गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

शकीना और अंसार (दोनों परिवर्तित नाम) प्रेमी युगल बताए गए हैं। दोनों के निजी पलों का एक वीडियो 15 दिन पहले वायरल हुआ। देखने पर लगता है कि यह दोनों की जानकारी से बना है। वायरल होने के बाद दोनों के मोहल्ले में वीडियो पहुंचा तो उनकी पहचान हो गई। कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर दो दिन पहले शनिवार को पंचायत बुला ली।
विज्ञापन

इसमें वीडियो देखकर युवक-युवती के नाम लिए गए। कहा गया कि इसका समाज के युवक युवतियों पर गलत असर पड़ेगा। पंचों ने दोनों को मोहल्ला छोड़कर चले जाने का फरमान सुना दिया। इसके बाद दोनों चले गए। युवक के परिवार ने भी पंचायत का फैसला मान लिया लेकिन युवती के परिवारीजन अभी टिके हैं। उनका आरोप है कि उन पर घर छोड़कर जाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वे थोड़ा समय चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख नहीं दिए तो कर दिया बदनाम
वीडियो वायरल होने के पीछे की कहानी भी सामने आ गई है। शकीना की बड़ी बहन ने एक युवक के खिलाफ पिछले साल रेप का केस दर्ज कराया था। उसने इसका बदला शकीना से लेने के लिए अंसार से दोस्ती की और 20 दिन पहले धोखे से उसका मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद अंसार से वीडियो वायरल न करने के लिए पांच लाख मांगे। उसने नहीं दिए तो इसे वायरल कर दिया।


एक युवती के अश्लील वीडियो के वायरल होने की शिकायत मोहल्ले के 15-20 लोगों ने की है। युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आई है। लोगों ने शिकायत की है कि मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- मनीषा सिंह, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed