फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   owner killing minor girl murdered in mainpuri

मैनपुरी: किशोरी की गला दबाकर हत्या, शव फंदे से लटकाया, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक

Sun, 27 Sep 2020 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Sep 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
owner killing minor girl murdered in mainpuri
मृतका के घर में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र में किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस को खुदकुशी किए जाने की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाने से बताई गई। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या क्यों और किसने की इसको लेकर परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन

 
बेवर क्षेत्र के गांव घुटारा निवासी निमेस कुमार की 14 वर्षीय पुत्री शिवानी की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुत्री ने बंद कमरे में खुदकुशी की है। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा है। 
विज्ञापन



देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की कहानी झूठी साबित हुई। किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट आने के बाद प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही फोरेंसिक टीम के साथ एक बार फिर किशोरी के घर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को परिजनों पर ऑनर किलिंग का शक

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से किशोरी की मौत होना बताया गया है। परिजन आत्महत्या का मामला बता रहे थे। जांच में जुटी पुलिस मान रही है कि कहीं न कहीं परिजनों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की है। पुलिस को परिजनों पर ऑनर किलिंग का शक है। इसी के तहत पुलिस परिजनों से पूछताछ की रही है। 

बेहोशी की हालत में दबाया गया गला

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले किशोरी के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया। इसके चलते शायद वह बेहोश हो गई होगी। इसके बाद उसका गला दबाया गया। खुदकुशी दर्शाने के लिए क्राइम सीन भी बनाया गया। 

दोबारा हो सकता है पोस्टमार्टम 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत गला दबाकर होने के चलते पुलिस पूरे मामले में नए सिरे से जांच में जुट गई है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि किशोरी के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed