फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   order to leave the village to young man accused of misconduct

दुराचार के आरोपी युवक को गांव छोड़ने का फरमान

Sun, 21 Feb 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 21 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
order to leave the village to young man accused of misconduct
पांचवीं की छात्रा के साथ दुराचार का मामला पुलिस के पास ले जाने के बजाय बिरादरी की पंचायत में निपटा दिया गया। पंचों ने मनमानी करते हुए आरोपी युवक को 12 साल के लिए गांव से बाहर रहने का अजीबोगरीब फरमान सुना दिया। उसके परिवार को चेतावनी दी कि अगर वह भूल से भी गांव में नजर आ गया, तो उम्र भर के लिए बेदखल कर दिया जाएगा। उसके परिवार को भी गांव छोड़कर जाना होगा।
विज्ञापन

थाना मंसुखपुरी क्षेत्र के एक गांव में यह घटना दो दिन पहले हुई थी। पड़ोसी युवक के साथ 13 साल की बालिका दवाई लेने के लिए गई थी। उसे बुखार था। युवक से उसे डाक्टर के पास ले जाने के लिए कहा गया था। आरोप है कि वह उसे अपने साथ ले गया और दुराचार करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

बालिका ने घर आकर जानकारी दी तो परिवार के लोग गुस्से में आ गए। लेकिन पुलिस के पास जाने के बजाय बिरादरी के ठेकेदारों के पास पहुंच गए। शनिवार को पंचायत बुला ली गई। इसमें पीड़ित और आरोपी पक्ष के परिवार बुलाए गए। भरी पंचायत में लड़की के परिवार से घटना के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक के परिवार को फरमान सुनाया गया। उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया। उधर, हैरानी की बात यह है कि पुलिस को न घटना का पता चला और न पंचायत का। थानाध्यक्ष का कहना है कि  दुराचार की कोई तहरीर नहीं आई है और पंचायत की भी किसी ने शिकायत नहीं की है। मामला संज्ञान में भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed