फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online fraud with army man in agra

फौजी को ऑनलाइन एक शर्ट की 'कीमत' पड़ी साढ़े तीन लाख रुपये, ऐसे हुआ धोखाधड़ी का शिकार

Tue, 09 Apr 2019 02:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
online fraud with army man in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक फौजी को इनाम में कार का झांसा देकर खाते में 3.5 लाख रुपये जमा करा लिए गए। पीड़ित को पता चला तो डीआईजी से शिकायत की। इसके बाद साइबर सेल ने जांच की। पुलिस ने जिस खाते में रकम जमा हुई थी, उसके धारक का पता कर लिया। पुलिस ने रकम वापस करा दी है।
विज्ञापन

 
पीड़ित फौजी आगरा में तैनात हैं। पिछले दिनों उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें एक वेबसाइट के माध्यम से शॉपिंग करने पर ऑफर की बात कही गई थी। एक लिंक भी दिया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक करने के बाद एक शर्ट की खरीद कर ली। 
विज्ञापन


शर्ट कंपनी की थी। उन्हें पसंद आई। कुछ दिन बाद उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वो ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनी से बोल रहा है। शर्ट खरीदने पर उन्हें इनाम मिल रहा है। इसमें स्विफ्ट कार दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई धोखाधड़ी

कॉल करने वाले ने कहा कि कार की कीमत उनकी कंपनी अदा करेगी। मगर, उन्हें रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के 3.5 लाख रुपये जमा करने होंगे। फौजी के पास घर बनाने के लिए लोन की रकम के रुपये थे। उन्होंने बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। मगर, उनके पास कार नहीं आई। फोन भी बंद हो गए। 

शक होने पर फौजी ने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी ने साइबर सेल को जांच के आदेश किए। पुलिस ने जिस खाते में रकम जमा हुई थी, उसके धारक का पता किया। उससे फोन पर बात की। 

उसने बताया कि वो कुछ दिन पहले दिल्ली गया था। तब गांव का युवक मिला था। उसने नौकरी लगवाने के लिए उनसे कागजात लिए थे। उसी पर शक है कि खाता खोलकर रकम जमा कराई हो। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही। खाता धारक ने कुछ दिन बाद रकम वापस कर दी।  




आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed