फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man beaten to death in land dispute in etah

जमीन के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने आरएसएस के कार्यकर्ता पर लगाया आरोप

Tue, 29 Sep 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2020 12:10 AM IST
सार

गांव नगला नारायण निवासी महेंद्र सिंह (60) पुत्र चुन्नी सिंह पर रविवार की शाम जानलेवा हमला कर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे बृजेश कुमार ने बताया कि गांव के ही आरएसएस नेता मुनेंद्र पुत्र फूल सिंह से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।

विज्ञापन
old man beaten to death in land dispute in etah
मृतक महेंद्र का फाइल फोटो, बेटे से जानकारी हासिल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद में थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला नारायण में वर्षों से चले आ रहे जमीन के विवाद में रविवार की देरशाम वृद्ध की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। चार दिन पूर्व भी कुल्हाड़ी से हमला कर बेटे करे घायल कर दिया था।

विज्ञापन



वहीं एक वर्ष पूर्व भी पुत्र को गोली मारी गई थी। इस मामले में आरएसएस नेता, बहन, भाईयों सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  साड़ी व्यापारी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों ने तनाव बताया कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नगला नारायण निवासी महेंद्र सिंह (60) पुत्र चुन्नी सिंह पर रविवार की शाम जानलेवा हमला कर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे बृजेश कुमार ने बताया कि गांव के ही आरएसएस नेता मुनेंद्र पुत्र फूल सिंह से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।

रविवार को पिता रिश्तेदार शेर सिंह निवासी नगला थान जिला कासगंज और भाई रामपाल के साथ दवा लेने अचलपुर जा रहे थे। शाम पांच बजे मुनेंद्र, ज्ञानेंद्र, सतेंद्र, वीरू उर्फ वीरेश, राजू, करन सिंह पुत्रगण फूल सिंह, लक्ष्मण सिंह पुत्र करन सिंह, अनीता पुत्री फूलसिंह, धर्मेंद्र पुत्र रामसिंह और फूल सिंह ने पिता को लाठी डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

जिन्हें रात नौ बजे करीब जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रात दो बजे उनकी मौत हो गई। बृजेश की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एकराय होकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश में जुटी हुई है।

जमीन के विवाद को लेकर वृद्ध को पीटा गया था। घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।  सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed