फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no clue in sandhya murder case

कातिलों का नहीं सुराग, परिवारीजनों में गुस्सा

Sun, 11 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
no clue in sandhya murder case
न्यू आदर्श नगर में छात्रा की हत्या का मामला  - फोटो : अमर उजाला
न्यू आदर्श नगर में 14 वर्षीय संध्या पुत्री बंटी को अगवा कर हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है, जिससे परिवारीजनों में गुस्सा है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गुत्थी उलझ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है।
विज्ञापन


बता दें, संध्या गुरुवार रात गणेश महोत्सव देखते समय लापता हो गई थी। दस घंटे बाद शुक्रवार सुबह उसका शव गुम्मट रोड पर नाले में मिली थी। परिवारीजनों ने संध्या की अगवा कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। अब सवाल उठता है कि संध्या नाले तक कैसे पहुंची?
विज्ञापन

जबकि वह घर के बाहर ही खड़ी थी। कहीं उसे बेहोश करने के बाद नाले में तो नहीं फेंका गया? नाला तकरीबन छह फीट गहरा है, लेकिन उसमें कचरा भरा होने के कारण एक फीट तक ही पानी है। ऐसे में संध्या पानी में कैसे डूब गई? वह बाहर भी निकल सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार अपराह्न पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली मगर, वहां कोई कैमरा लगा नहीं मिला। इसके बाद गणेश महोत्सव में बनाई गई मोबाइल रिकार्डिंग चेक की लेकिन उसमें भी कुछ नहीं मिला, जिससे यह पता चल सके कि आखिर छात्रा नाले तक कैसे पहुंची। 


पुलिस बना रही केस वापसी का दबाव 
मृतका के चाचा सोनू का आरोप है कि पुलिस उन पर केस वापसी का दबाव बना रही है। पुलिस ने उनसे कहा कि संध्या की मौत पानी में डूबने से हुई है। इसलिए अब केस वापस ले लो मगर, सोनू ने इंकार कर दिया। उसका कहना है कि उसकी भतीजी की हत्या की गई है। आरोपी कोई भी हो, वह पकड़ा जाना चाहिए। पुलिस की कार्रवाई से परिवारीजन संतुष्ट नहीं हैं। उधर, शनिवार को कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed