{"_id":"574499534f1c1ba63f690be7","slug":"nirmal-s-death-had-brought-in-a-bundle","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मल की ‘मौत’ पोटली मेें लेकर आई थी तारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्मल की ‘मौत’ पोटली मेें लेकर आई थी तारा
अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 24 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास के सेक्टर चार में साफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह की हत्या की आरोपी उनकी दूसरी पत्नी तारा अपने साथ एक पोटली लेकर आई थी। किसी को नहीं मालूम था कि उसमें क्या है? अब माना जा रहा है कि जहर और नशीले पदार्थ की शीशियां उसी में थीं। वह गुमसुम रहती थी। किसी को उसके खतरनाक इरादों का अंदाजा भी नहीं हो पाया।
मथुरा के बल्देव स्थित पतलौनी में निर्मल केजीजा राकेश चौधरी रहते हैं। उनकी मथुरा के देवेंद्र नामक व्यक्ति से जान-पहचान थी। निर्मल सिंह दूसरी शादी करना चाहते थे। इस पर राकेश ने देवेंद्र से बात की। उसने पिछले दिनों रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में लड़की दिखाने की बात कही। निर्मल के भांजे गौरव ने बताया कि 21 मई को राकेश, देवेंद्र और निर्मल सिंह लड़की देखने गए। वहां पर तारा नामक युवती से शादी करा दी। 22 मई की रात आठ बजे तीनों वापस आए। घर लौटने के बाद निर्मल ने बेटे भारत का जन्मदिन मनाया। सोमवार को रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। रात तकरीबन आठ बजे तारा ने भारत को खाना खिलाने के बाद दूध पीने के लिए दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। वहीं निर्मल को भी दूध पीने के लिए दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आशंका है कि तारा ने उन्हें दूध में जहर मिलाकर दिया।
बेटे के लिए छोड़ी अमेरिका की नौकरी
साफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह ने अपने विकलांग बेटे भारत के लिए अमरीका की नौकरी भी छोड़ दी। इसके बाद दिल्ली की नौकरी छोड़कर आगरा आ गए। बेटे की देखभाल करने लगे। पत्नी से तलाक होने के बाद बेटे की जिम्मेदारी और बढ़ गई। उनका घर से निकलना भी बंद हो गया। इस कारण कॉल सेंटर खोला, लेकिन कुछ दिन बाद वह भी बंद हो गया। थक हारकर उन्होंने बेटे के लिए मां की तलाश शुरू की। बेटे के लिए मां तो मिल गई, लेकिन 24 घंटे में निर्मल का मौत देकर चली गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
95 हजार में ‘खरीदी’ थी दुल्हन
आरोपी तारा की मां ने निर्मल सिंह से कहा था कि उन पर 95 हजार रुपये का कर्ज है। यह रकम देनी होगी। इस पर निर्मल ने रकम दी। इसके बाद ही उनकी मंदिर में शादी कराई गई थी। परिवारीजनों ने बताया कि निर्मल को उम्मीद थी कि शादी के बाद बेटे की जिम्मेदारी तारा ले लेगी।
जिद करके पिलाया था दूध
बेटे भारत ने बताया कि पापा को डायबिटीज थी। इस कारण वह दूध नहीं पीना चाहते थे, लेकिन तारा ने उन्हें जिद करके दूध पिला दिया।
घर का गेट कर गई बंद
निर्मल के घर के अंदर से उनकी बहन विशेषा के घर का रास्ता भी है। तारा ने जाने से पहले उनके घर की तरफ जाने वाला गेट बंद कर दिया। रात में बिजली भी गुल थी। इस कारण कोई भी उनकी तरफ कोई नहीं आया।
घर में मिला दूध का गिलास और लाल पाउडर
घर की किचिन में दूध का गिलास मिला, जबकि एक डिब्बी में लाल पाउडर भी रखा हुआ था। आरोपी तारा निर्मल के मोबाइल को ले गई। इसमेें उसकी शादी की फोटो भी थी। वहीं बेटे भारत ने भी अपने मोबाइल से फोटो खींचे थे। इस कारण उसके मोबाइल की चिप निकालकर ले गई। हालांकि फोन मैमोरी में उसके तीन फोटो मिल गए। अब उनसे ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है।