फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   neha murder case accused uday shwaroop jail again

नेहा हत्याकांडः उदय स्वरूप को फिर जेल

Thu, 12 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Thu, 12 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
neha murder case accused uday shwaroop jail again
उदय स्‍वरुप - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) में शोध छात्रा नेहा शर्मा की हत्या के आरोपी उदय स्वरूप को गुरुवार को फिर से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उस पर यह कार्रवाई सीबीआई की चार्जशीट के चलते हुई है। दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी से पहले तफ्तीश करने वाली आगरा पुलिस ने उस पर दुराचार और साक्ष्य मिटाने की धाराएं नहीं लगाई थीं। सीबीआई की चार्जशीट में दोनों धाराएं बढ़ी हुई थी। इनमें उसे जमानत भी नहीं मिली थी।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी रक्षपाल शर्मा की बेटी नेहा शर्मा की हत्या डीईआई की लैब में 15 मार्च 2013 को कटर से काटकर की गई थी। दयालबाग के बड़े अधिकारी के धेवते व बीएससी के छात्र उदय स्वरूप और लैब असिस्टेंट यशवीर सिंह संधू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

दोनों को 22 अप्रैल 2013 को गिरफ्तार किया गया था। 13 फरवरी 2014 को जमानत पर रिहा हुए। पुलिस ने हत्या और रेप के प्रयास की धाराओें में चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद जांच सीबीआई को चली गई। केंद्रीय जांच एजेंसी ने हत्या, दुराचार और साक्ष्य मिटाने की धारा में उदय स्वरूप के खिलाफ चार्जशीट की। संधू को क्लीन चिट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा के पिता रक्षपाल ने कोर्ट में याचना की थी कि उदय स्वरूप को दुराचार और साक्ष्य मिटाने की धारा में हिरासत में लिया जाए। एडीजे (नवम) अनमोल पाल ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद उदय स्वरूप को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed