{"_id":"58f51aa54f1c1b0b52470869","slug":"murderrrr","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशु के दोस्तों को पसंद नहीं करते थे राजपाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंशु के दोस्तों को पसंद नहीं करते थे राजपाल
अंशु के दोस्तों को पसंद नहीं करते थे राजपाल
Updated Tue, 18 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
अंशु के दोस्तों को पसंद नहीं करते थे राजपाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंशु और सुनील दोनों के दोस्तों की फेहरिस्त लंबी है। फेसबुक पर भी दोनों एक्टिव रहते थे। दोनों ने 50 से ऊपर की उम्र में भी बॉडी फिटनेस गजब की बना रखी थी। दोनों पार्टियों में साथ ही जाते थे। काफी एक्टिव रहते थे। दिखावे के लिए दोनों में बहुत प्यार था लेकिन विचारों में मेल बहुत ज्यादा नहीं था। सुनील को अंशु के दोस्त पसंद नहीं थे। बुटीक पर कई लोग पत्नी के लिए कपड़े खरीदने आते थे। उन्हें भी सुनील पसंद नहीं करते थे। इसके विपरीत अंशु खुले विचारों की थी। उनका रहन सहन और बोलचाल ओपन माइंड थे। इसी के चलते दोनों में अक्सर अनबन रहती थी। एक बार तो पुलिस बुलाने की नौबत आ गई थी। अंशु का मायका बेलन गंज में है। परिवार के नजदीकी लोगों ने बताया कि सुनील चाहते थे कि अंशु पूरा समय उन्हें ही दे। उनका ध्यान रखे, वे जैसा चाहें, वैसे ही रहे। अंशु अपनी जिंदगी जीना चाहती थी । इसी पर दोनों में अनबन हो जाती थी। एक दो बार तो सुनील ने अंशु के पहनावे पर भी आपत्त्ति की। परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच का झगड़ा एक दिन यहां तक पहुंच जाएगा, ऐसा तो कभी नहीं सोचा था।
रविवार को ही गुड़गांव से लौटे थे राजपाल
आगरा। सुनील बेटे के साथ गुड़गांव गए थे। उसकी हाल ही में जॉब लगी है। सुनील उसे किराए का कमरा दिलाने के लिए उसके साथ चार दिन पहले गए थे। रविवार को ही लौटे थे।
मैं इस जिंदगी से तंग आ गया हूं
आगरा। सुनील राजपाल ने सुसाइड नोट में पूरी कहानी लिखी है। आखिर में हस्ताक्षर किए हैं। यह नोट पुलिस को मिल गया है। इसमें लिखा है, ‘मैंने अपनी वाइफ अंशु राजपाल का आज सुबह दिनांक 17 अप्रैल 2017 को सुबह 10:30 को मंडे को मर्डर कर दिया है जिसका जिम्मेदार मैं हूं। मैं खुद सुसाइड करने जा रहा हूं। इस जिंदगी से मैं तंग आ गया था। कोई भी इसका जिम्मेदार नहीं है। मैंने अपने बेडरूम में मर्डर किया है। लाश दूसरे कमरे में है। मैं अपने बेटे से बहुत प्यार करता हूं। डा. साहब इसका ध्यान रखिएगा। मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा’।
विज्ञापन
सुनील राजपाल ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड किया है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है - श्यामकांत यादव ( सीओ लोहामंडी )