{"_id":"5cab1e94bdec2214161d689b","slug":"murder-of-rape-accused-for-revenge-in-etah-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदला लेने के लिए दुष्कर्म के आरोपी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदला लेने के लिए दुष्कर्म के आरोपी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार सहित तीन गिरफ्तार
Mon, 08 Apr 2019 03:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन हत्यारोपी गिरफ्तार किए
एटा जिले के रिजोर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या बालिका से दुष्कर्म के बाद उसके द्वारा की गई खुदकुशी की रंजिश के चलते की गई थी।
एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि 18 दिन पहले रिजोर क्षेत्र में अजय पुत्र कन्हीं सिंह की गला रेतकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों मृतक के रिश्तेदार अनिल निवासी जरैट थाना गंगीरी अलीगढ़, योगेश निवासी रामनगर थाना दादों अलीगढ़ और श्यामसिंह निवासी जगतपुरा थाना रिजोर को गिरफ्तार किया।
उन्होंने ने बताया कि अजय ने एक साल पहले 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इससे आहत बालिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से अजय से उसके रिश्तेदार रंजिश मानने लगे थे।

Trending Videos
पहले गला घोंटा, फिर दरांती से रेता
इसी रंजिश को लेकर अनिल ने फोन करके अजय को एटा शहर में रोक लिया था। इसके बाद उसे शराब पिलाकर नगला भजुआ के जंगल में ले गए और उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में आरोपियों ने उसका दरांती से गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा और दरांती भी बरामद कर लिया है।
यह था मामला
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी अजय 19 मार्च को अपनी मां के साथ एटा शहर आया था। इसके बाद उसकी अगले दिन नगला भजुआ के पास शव पड़ा लोगों ने देखा था। मामले में मृतक के पिता ने थाना रिजोर में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच कर घटना का खुलासा किया है।