फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Agra Retired Army Man Shot Neighbor After Water Dispute

पानी के लिया बहा खून: लाइसेंसी रिवाल्वर से पूर्व फौजी ने टेलर की गोली मारकर की हत्या

Fri, 26 Feb 2021 11:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Feb 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
Murder In Agra Retired Army Man Shot Neighbor After Water Dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना कागारौल के बेरी चाहर गांव में गुरुवार रात साढ़े आठ बजे टेलर हरदम उर्फ पप्पू सिंह ( 42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पूर्व फौजी राजेश और उसके चचेरे भाई आईटीबीपी के सिपाही उमेश पर है। हत्या की वजह पानी का विवाद रही। पूर्व फौजी पाइप लाइन में पंप लगाकर पानी भर रहा था। पप्पू ने इसका विरोध किया। पुलिस का कहना है कि इसी पर घर में घुसकर उसकी हत्या की गई। उमेश और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्रेम में दिव्यांगता को भी आड़े नहीं आने दिया, मंदिर में लिए सात फेरे
विज्ञापन


उमेश और राजेश का मकान पप्पू के घर के पास ही है। पप्पू सिंह का मकान ऊंचाई पर है। इस कारण उसके घर तक पानी नहीं आया। उसने देखा कि लाइन में पंप लगा हुआ है। उसने पंप लगाने का विरोध किया।  इसे लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। दोनों ओर से लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लाठी डंडे चले, फिर गोली
पूर्व फौजी राजेश सिंह और उसका चचेरा भाई उमेश घर पर थे। दोनों ओर के लोगों में लाठी-डंडे चले। इसमें पप्पू सिंह का भाई खुशीराम, धर्मवीर, हरिओम और गोवर्धन घायल हो गए, जबकि राजेश पक्ष की एक महिला घायल हो गई। रात तकरीबन साढ़े आठ बजे पूर्व फौजी राजेश और उसका चचेरा भाई उमेश आए। उन्होंने लाइसेंसी बंदूक लेकर पप्पू सिंह के घर पर हमला बोल दिया। पप्पू सिंह को गोली मार दी। पप्पू की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने कई राउंड फायर किए। दहशत के कारण लोग घरों में कैद हो गए।

गांव में फोर्स तैनात की
हत्या की जानकारी पर एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता और सीओ महेश कुमार समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मृतक के भतीजे मोनू ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।

पहले भी हुआ था विवाद
पूर्व फौजी और मृतक परिवार के बीच एक सप्ताह पहले भी पानी को लेकर विवाद हुआ था। तब पुलिस ने मृतक पक्ष के खुशीराम सहित अन्य को पाबंद किया था। इसके बाद से ही दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed