फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्रेम में दिव्यांगता को भी आड़े नहीं आने दिया, मंदिर में लिए सात फेरे

Fri, 26 Feb 2021 10:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Feb 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
Girl Get Marrige After Love Affair With Handicapped Lover
दिव्यांग प्रेमी से शादी करने वाली युवती - फोटो : अमर उजाला
महज दो महीने की बातचीत के बाद आगरा की रहने वाली प्रेमिका दिव्यांग प्रेमी का साथ निभाने के लिए 120 किलोमीटर दूर मैनपुरी पहुंच गई। बुधवार को दोनों ने माता शीतला देवी मंदिर में सात फेरे लिए। युवक के घरवालों ने साथ रखने से इनकार कर दिया तो गुरुवार को दोनों कोतवाली पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। 
Girl Get Marrige After Love Affair With Handicapped Lover
आगरा की मानसी चौहान - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी निवासी राकेश मिश्रा दोनों पैरों से दिव्यांग है। वह ई-रिक्शा पर परचून का सामान बिक्री कर गुजर बसर करता है। जनवरी में उसकी आगरा के भगवान टॉकीज क्षेत्र निवासी युवती मानसी चौहान से फोन पर बातचीत होने लगी। युवती पिता से परेशान थी, कुछ दिनों की बातचीत के बाद उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया। 
Girl Get Marrige After Love Affair With Handicapped Lover
दिव्यांग राकेश - फोटो : अमर उजाला
राकेश के अनुसार उसे यह सुनकर लगा कि शायद अब सच्चाई बताने का समय आ गया है। उसने मानसी को बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। वह चलकर उसके पास नहीं आ सकता। राकेश की इस बात का मानसी पर गहरा असर हुआ। उसने कहा कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अब उसी के साथ अपना सारा जीवन बिताएगी। बुधवार को मानसी बस से 120 किलोमीटर का सफर तय कर राकेश के घर पहुंच गई। यहां दोनों मां शीतला देवी के मंदिर में पहुंचे और सात फेरे लिए। राकेश के घरवालों ने दोनों को घर में रखने से मना कर दिया है। किसी तरह से किराए के कमरे का बंदोबस्त कर दोनों ने रात गुजारी। गुरुवार सुबह दोनों कोतवाली पहुंचे। दोनों का कहना है कि परिजन किसी भी तरह का नुकसान न कर सकें, इसलिए उनकी कानूनी तौर पर शादी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Get Marrige After Love Affair With Handicapped Lover
सांकेतिक तस्वीर
मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
राकेश ने बताया जनवरी के महीने में अचानक उसे एक मिस्ड कॉल आई। जब उसने बात की तो एक लड़की बोल रही थी। बातचीत में उसने लड़की से उसकी आवाज अच्छी होने की बात कही। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर सिलसिला आगे बढ़ गया। अभी दो माह भी नहीं हुए थे कि दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। आखिरकार बुधवार को मानसी अपना घर छोड़ कर प्रेमी के पास आ गई। दोनों अब कोतवाली पुलिस से संरक्षण मांगने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Girl Get Marrige After Love Affair With Handicapped Lover
demo pic
दिव्यांग युवक व आगरा निवासी युवती का मामला संज्ञान में आया है, जानकारी की जा रही है। जो भी सही कार्रवाई होगी की जाएगी। अभय नरायण राय, सीओ सिटी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed