{"_id":"6b0c2965e6c0b22df1073568","slug":"case-registered-against-truck-driver-in-connection-with-death-of-a-scooter-rider-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157223-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्कूटी सवार की मौत मामले में ट्रक चालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्कूटी सवार की मौत मामले में ट्रक चालक पर मामला दर्ज
Sun, 29 Nov 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रोडीबेलवाला जाते समय हादसे में हुई स्कूटी सवार की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहले से कब्जे में लिए गए ट्रक को सीज कर दिया गया है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, रवि सैनी निवासी आरके मिशन रोड कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता प्रवीण कुमार सैनी निवासी 27 नवंबर को अपने घर से स्कूटी पर रोडीबेलवाला हरिद्वार के लिए निकले थे। हाईवे पर केशव आश्रम के पास पहुंचते ही हरियाणा नंबर के ट्रक ने सुबह करीब 11 बजे ट्रक उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
आरोप है कि ट्रक चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। उनका दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया था जबकि चालक फरार हो गया था। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।