फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder bah 1

बच्चों से सौतेले व्यवहार पर पत्नी को काट डाला

Fri, 14 Apr 2017 01:00 AM IST
बच्चों से सौतेले व्यवहार पर पत्नी को काट डाला
बच्चों से सौतेले व्यवहार पर पत्नी को काट डाला Updated Fri, 14 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
murder bah 1
बच्चों से सौतेले व्यवहार पर पत्नी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चित्राहाट थाना क्षेत्र के गांव नगला इमली में बच्चों के साथ सौतेले व्यवहार से खफा एक पति ने गुरुवार की दोपहर विवाद के बाद अपनी पत्नी को गड़ासे से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने खुद ही पुलिस को सूचना दी और बच्चों को साथ लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देरशाम मृतका के पिता की ओर से ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

गांव नगला इमली निवासी वीरेंद्र सिंह की पहली पत्नी का लगभग चार साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। उससे उनकी तीन पुत्रियां नीलम, शीला, नेहा और एक पुत्र बॉबी है। साल भर पहले वीरेंद्र सिंह ने नसीरपुर के कोठी गांव निवासी ताले सिंह की पुत्री शीला (35) के साथ दूसरी शादी की थी। वह पत्नी और बच्चों के साथ अपने नलकूप पर बनाये घर में रहते थे। उनके बीच लगभग एक माह से बच्चों के साथ व्यवहार को लेकर विवाद पैदा हुआ था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बच्चों के साथ सौतेले व्यवहार को लेकर तीन दिन से पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। शीला बच्चों को कभी-कभी खाना भी नहीं देती थी। उनकी पिटाई भी करती थी। गुरुवार की दोपहर विवाद इतना बढ़ा कि वीरेंद्र सिंह ने गड़ासे से शीला का गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फोन पर पुलिस को घटना की सूचना देकर शव घर में पड़ा छोड़कर बच्चों के साथ भाग गया। मौके पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने शव बरामद कर लिया। उसकी गर्दन धड़ से अलग लटकी हुई थी। फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। घटना को लेकर देरशाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर थाने में पंचायत चल रही थी। बात नहीं बनने पर मृतका के पिता की ओर से दी तहरीर पर पुलिस ने पति वीरेंद्र सिंह, सास मलुआ देवी, ससुर वृंदावन, देवर गुरुनरायन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

---------
मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ताले सिंह का कहना है कि तीन बीघा जमीन बेचकर रुपये देने के बाद भी दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराली शीला का उत्पीड़न करते थे। उसके साथ मारपीट और भूखा प्यासा भी रखा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed